आर्थिक तंगी से चाहिए छुटकारा? आज ही पर्स में रखें ये खास वस्तुएं

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाती हैं और आर्थिक तंगी दूर करती हैं। इन चीजों को पर्स में रखने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इन उपायों को करने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि फिजूलखर्ची भी रुकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

जरूर करें ये उपाय
अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में सुझाया हुआ ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 21 साबुत चावल के दानों को हल्दी से रंग लें। इसके बाद इन्हें पीले कपड़े या कागज में बांध दें और इसे अपने पर्स में रख लें।

ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है और फिजूलखर्ची कम होती है। इस उपाय को आप किसी भी शुक्ल पक्ष के दूसरे गुरुवार को करना उत्तम माना गया है।

मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी को कमल के बीज प्रिय माने गए हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें अपने पर्स में रखते हैं, तो देवी लक्ष्मी की कृपा से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसकी के साथ आप अपने पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

शुभ हैं इन चीजों को रखना
आप अपने पर्स में एक चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा या फिर चांजी का सिक्का भी रख सकते हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और बरकत कभी खत्म नहीं होती। इसके साथ ही आप अपने आराध्य देव या देवी-देवताओं का छोटा-सा चित्र भी अपने पर्स में रख सकते हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। इससे बरकर बनी रहती है।

भूलकर भी न रखें ये चीजें
    पर्स में कभी भी फटे नोट नहीं रखने चाहिए, इससे धन की हानि होने लगती है।
    पुराने बिल और रसीदें आदि भी अपने पर्स में रखने से बचें, जो बरकत में रुकावट बनते हैं।
    कई लोग अपने मृत परिजनों की तस्वीर न पर्स में रखते हैं, जो गलत माना गया है।
    पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु नहीं रखनी चाहिए।
    साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पर्स फटा हुआ नहीं होना चाहिए।

 

More From Author

स्कूलों में गूंजेगा वंदे मातरम: बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.