पास्ता के साथ ब्रेड क्यों परोसी जाती है? जानिए इटैलियन परंपरा

 जब भी आप दिल्ली-नोएडा या कहीं के भी किसी अच्छे कैफे या इटैलियन रेस्टोरेंट में पास्ता ऑर्डर करेंगे तो प्लेट में पास्ता के साथ गार्लिक ब्रेड या ब्रेड स्लाइस जरूर नजर आती है. बहुत से लोग इसे केवल एक साइड डिश या प्लेट सजाने का तरीका मान लेते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट वाले बस कस्टमर्स का पेट भरने के लिए ऐसा करते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कॉम्बिनेशन के पीछे एक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक कारण है जिससे करीब 99% लोग पूरी तरह अनजान हैं. यदि आप भी नहीं जानते हैं तो आइए जानते हैं कि पास्ता की प्लेट में ब्रेड रखने की यह परंपरा कहां से आई और इसके पीछे क्या वजह है.

इटली की पुरानी परंपरा 'फेयर ला स्कारपेटा'
इटली के फेमस कैफे Tinello की वेबसाइट्स के मुताबिक, पास्ता के साथ ब्रेड सर्व करने की शुरुआत इटली से ही हुई थी. दरअसल, इटैलियन कल्चर में एक बहुत ही फेमस परंपरा है जिसे फेयर ला स्कारपेटा (Fare la scarpetta) कहते हैं. इस इटैलियन मुहावरे का सीधा मतलब होता है, अपनी ब्रेड से प्लेट को पूरी तरह साफ करना.

इटली में जब लोग पास्ता खाते हैं तो प्लेट के नीचे बची हुई गाढ़ी और स्वादिष्ट सॉस को ब्रेड के टुकड़े से पोंछकर खाते हैं. वहां ब्रेड को खाना बर्बाद न करने और शेफ के प्रति सम्मान जताने का एक जरिया माना जाता है. और वहीं से इस प्रथा का चलन शुरू हुआ.

सॉस को सोखने और स्वाद बढ़ाने का साइंस
पास्ता बनाते समय शेफ ऑलिव ऑयल, चीज, टमाटर और कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करके सॉस बनाते हैं. जब कोई फॉर्क से पास्ता खाता है तो काफी सारी सॉस प्लेट के नीचे ही छूटी रह जाती है. फूड एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ब्रेड एक स्पंज की तरह काम करती है और जब आप गार्लिक ब्रेड को उस बची हुई क्रीमी या टोमैटो सॉस में डिप करते हैं तो वह सॉस को पूरी तरह सोख लेती है. इससे पास्ता का असली स्वाद खराब नहीं होता और आप उसका लुत्फ उठा सकते हैं.

टेक्सचर का कॉम्बिनेशन और पेट भरने का फंडा
ब्रेड सर्व करने के पीछे केवल परंपरा ही नहीं बल्कि खाने का टेक्सचर भी मायने रखता है. पास्ता काफी सॉफ्ट और जूसी होता है लेकिन उसके साथ मिलने वाली गार्लिक ब्रेड क्रिस्पी और टोस्टेड होती है. यह सॉफ्ट और क्रंची कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन फूड एक्सपीरियंस देता है.

इसके अलावा अमेरिका और अन्य देशों में जब इटैलियन फूड पॉपुलर हुआ तो रेस्टोरेंट ने इसे ज्यादा पेट भरने वाला बनाने के लिए भी ब्रेड देना शुरू किया ताकि कस्टमर पूरी तरह संतुष्ट होकर जाएं.

More From Author

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

UPSSSC से लेकर रेलवे तक: इस हफ्ते खत्म हो रही हैं हजारों वैकेंसी की आवेदन तिथियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.