‘मेरे ऊपर कंडोम फेंके’… ट्रेनी IPS का सनसनीखेज आरोप, पुरुष साथी के खिलाफ FIR दर्ज

हैदराबाद 
हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे आईपीएस ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी की कलीग महिला ट्रेनी IPS अफसर की शिकायत पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने और धमकी देने को लेकर केस दर्ज किया गया है। 30 वर्षीय महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी जून के अंतिम सप्ताह से लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के आधार पर अत्तापुर थाने में बीएनएस और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की विस्तार से पड़ताल की जा रही है।

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ट्रेनी अधिकारी 23 जून से उन्हें मैसेजिंग ऐप से अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। इसके अलावा वह अकादमी परिसर में उनके दोस्तों के सामने उनके बारे में अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणियां करता था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उन पर एक अन्य ट्रेनी अधिकारी के साथ शारीरिक संबंध होने का झूठा आरोप लगाया। साथ ही, लगातार दबाव बनाकर इस बात को स्वीकार करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। महिला अधिकारी का आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज की और मानसिक दबाव बनाकर उन्हें परेशान किया, जिससे उन्हें लगातार भय और तनाव का सामना करना पड़ा।

प्राइवेट मैसेज दिखाने के लिए मजबूर
शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने धमकी और ब्लैकमेल करके महिला अधिकारी को अपने प्राइवेट मैसेज दिखाने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि 8 जुलाई को उसने उनका मोबाइल फोन अपने कमरे में ले जाकर उसका पासवर्ड बताने के लिए दबाव बनाया। महिला अधिकारी का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। अगले दिन यानी 9 जुलाई को आरोपी ने उन्हें जबरन अपने कमरे में ले जाकर बाल पकड़कर खींचा, गला दबाने की कोशिश की और चाकू गर्दन पर रखकर उन्हें कमरे से बाहर जाने नहीं दिया। शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई को भी आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और शारीरिक हमला किया।

निजी वीडियो भी रिकॉर्ड किया
महिला ट्रेनी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी जानकारी और इजाजत के बिना उनका एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो उनके पति को भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ महिला की गरिमा भंग करने के उद्देश्य से हमला करने, यौन उत्पीड़न, महिला की मर्यादा का अपमान करने वाले शब्द और इशारों का इस्तेमाल करने, पीछा करने, आपराधिक धमकी देने व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

कोरबा में नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी टली, पुलिस और प्रशासन ने समय रहते की कार्रवाई

4 साल बाद ZEE5 पर रिलीज होगी मृणाल-हुमा की ‘पूजा मेरी जान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.