जलनखोर रिश्तेदारों से बचने के लिए चाणक्य की ये बातें याद रखें

 जलनखोर रिश्तेदार असल में बड़े जासूस होते हैं. वे आपसे कैसे हो, क्या चल रहा है, इसलिए नहीं पूछते कि उन्हें आपकी चिंता है, बल्कि इसलिए पूछते हैं ताकि वे आपकी कमजोरियों की जानकारी जुटा सकें. आपकी कमाई, घर की समस्याएं, बच्चों के नंबर, आपकी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात उनके लिए हथियार बन जाती है. और हम भी नासमझी में अपनी पूरी कहानी उनके सामने खोलकर रख देते हैं. जैसे ही आपने अपनी परेशानी बताई, आपने उनके हाथ में हथियार दे दिए. फिर वही बातें कभी आपके खिलाफ इस्तेमाल होंगी, कभी आपको ही चोट पहुंचाएंगी.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय बुद्धिमान व्यक्ति को सबसे ज्यादा सावधान रहना चाहिए. और आज का सबसे बड़ा संकट बाहर का नहीं, बल्कि अपने ही लोगों के बीच छिपा होता है. जैसे मक्खी हमेशा घाव पर ही बैठती है, वैसे ही कुछ रिश्तेदार आपकी अच्छाइयों को छोड़कर सिर्फ आपकी कमजोरियों पर ध्यान देते हैं.

प्रतिक्रिया न देना- सबसे बड़ा हथियार
जब कोई ताना मारे, तो जवाब देने की बजाय शांत रहें. जलनखोर व्यक्ति को आपकी सच्चाई नहीं, आपकी बेचैनी चाहिए. अगर आप मुस्कुराकर चुप रह गए, तो वही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी.

धुंध बन जाओ- जानकारी मत दो
अपनी निजी बातें शेयर करना बंद करें. जब कोई पूछे 'कमाई कैसी है?' तो बस कहो कि, 'भगवान की कृपा है, सब ठीक है.' जितनी कम जानकारी देंगे, उतने सुरक्षित रहेंगे.

सहमति का खेल
अगर कोई कहे 'तुमसे नहीं होगा', तो बहस करने की बजाय कहें कि, 'हां, शायद आप सही कह रहे हैं.' इससे सामने वाले की ताकत कम हो जाती है.

अत्यधिक विनम्रता
कभी-कभी विनम्रता सबसे बड़ा जवाब होती है. अगर कोई सबके सामने आपको नीचा दिखाए, तो सम्मान से जवाब दें. इससे आपकी छवि मजबूत होगी और सामने वाला खुद शर्मिंदा होगा.

सफलता का शोर
अपने प्लान किसी को मत बताइए. चुपचाप मेहनत करें और जब सफल हों, तो आपकी सफलता खुद बोलेगी. यही सबसे बड़ा बदला है.

दूरी बनाना सीखो
हर समय उपलब्ध मत रहो. फोन तुरंत मत उठाओ, हर बुलावे पर मत जाओ. जितने दुर्लभ बनोगे, उतनी आपकी कीमत बढ़ेगी.

आईना दिखाओ
अगर कोई हद पार करे, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दें जैसे बिना गुस्से के, लेकिन सीधे. इससे उसे अपनी ही सच्चाई दिखेगी.

More From Author

वृक्षारोपण सिर्फ अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प’— राजेश अग्रवाल

कोरबा में नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी टली, पुलिस और प्रशासन ने समय रहते की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.