पर्यटन के विकास से रोजगार, निवेश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, आध्यात्मिक स्थल, वन्यजीव संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और निवेश आकर्षित करने का प्रभावी साधन भी है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल भोपाल में स्कल इंटरनेशनल के स्थापना एवं पदग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।  महेंद्र प्रताप सिंह ने स्काल इंटरनेशनल भोपाल के प्रथम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन अधोसंरचना के विकास, निवेश प्रोत्साहन और जनभागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्काल इंटरनेशनल जैसे वैश्विक संगठन का मध्यप्रदेश में आगमन पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा वैश्विक सहयोग का लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को नई गति मिलेगी तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश, नवाचार और सहभागिता के नए आयाम विकसित होंगे।

अपर मुख्य सचिव संस्कृति  शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि स्कल इंटरनेशनल का मध्यप्रदेश में आगमन राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। इससे प्रदेश के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन के समग्र विकास के लिए दूरदृष्टि के साथ कार्य कर रही है और ऐसे वैश्विक मंच इस दिशा में महत्वपूर्ण सहयोगी सिद्ध होंगे। सचिव, मुख्यमंत्री एवं पर्यटन विभाग तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि प्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन निवेश एवं सहभागिता के नए अवसर विकसित होंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक  दिलीप कुमार यादव, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर, स्काल इंडिया के अध्यक्ष  संजीव मेहरा सहित पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विश्व के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को जोड़ने वाला प्रमुख वैश्विक संगठन

समारोह में बताया गया कि स्काल इंटरनेशनल विश्व के सबसे बड़े पर्यटन एवं आतिथ्य पेशेवरों के संगठनों में से एक है। लगभग 90 वर्षों से सक्रिय यह संगठन 90 से अधिक देशों के लगभग 12,500 सदस्यों को एक वैश्विक मंच पर जोड़ते हुए पर्यटन उद्योग में सहयोग, व्यवसाय और सहभागिता को बढ़ावा दे रहा है। 

More From Author

​नगरी को 2.76 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.