सावन के दूसरे सोमवार बाबा महाकाल की निकलेगी सवारी, चांदी की पालकी-हाथी पर होंगे सवार

उज्जैन.

विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को सावन मास की दूसरी भव्य सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान भक्तों को भगवान महाकाल के एक साथ दो दिव्य रूपों में दर्शन प्राप्त होंगे।

अवंतिकानाथ (महाकाल) चांदी की पालकी में 'चंद्रमौलेश्वर' रूप में और श्यामू हाथी पर 'मनमहेश' रूप में सवार होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस पांच किलोमीटर लंबे सवारी मार्ग पर आस्था का अनूठा समागम देखने को मिलेगा।

विभिन्न लोक नृत्यों की थीम पर आधारित होगी दूसरी सवारी
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस साल की सवारियों के लिए विशेष 'थीम आधारित' व्यवस्था लागू की गई है-
पहली सवारी: 3 अगस्त को निकली सावन मास की पहली सवारी 'वैदिक उद्घोष' की थीम पर निकाली गई थी।
दूसरी सवारी: सोमवार को निकलने वाली दूसरी सवारी 'विभिन्न लोक नृत्यों' की थीम पर आधारित होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए चलेंगे। नगरवासियों और श्रद्धालुओं को एक ही मार्ग पर अनेक संस्कृतियों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

व्यवस्थाओं में बदलाव, पुजारियों के सुझावों पर अमल
सावन मास की पहली सवारी के दौरान अव्यवस्थाओं के कारण कुछ आपाधापी की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसमें कुछ पुजारियों को चोटें भी आई थीं। सवारी के बाद पुजारियों ने मंदिर समिति को इस संबंध में अवगत कराते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे। मंदिर समिति दूसरी सवारी में पुजारियों द्वारा दिए गए इन सुझावों पर सख्ती से अमल करने की पूरी तैयारी कर रही है ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षा के साथ भगवान महाकाल के दर्शन कर सकें।

More From Author

भितरवार में बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान, विशेष जनसेवा शिविर में मिली राहत

ईरान का बड़ा ऐलान, इन शर्तों के बिना नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.