शमी चयन के लिए खुद को तैयार रखें, जहीर खान बोले- खेलते रहें और मैदान पर बने रहें

नई दिल्ली
 भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता के बावजूद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति फिलहाल शमी को वापस टीम में लाने के मूड में नजर नहीं आ रही है। भारत ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं और नए विकल्पों को तराशा जा रहा है लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में शमी का नाम चयन चर्चाओं से गायब दिख रहा है।

जहीर खान ने मोहम्मद शमी को लेकर क्या कहा?
टीम मैनेजमेंट के इस रुख पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने अपनी बेबाक राय रखी है। जहीर का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट की सोच इस समय भविष्य की योजनाओं और नई प्राथमिकताओं पर केंद्रित हो सकती है। हालांकि, उनका कहना है कि शमी को अपनी उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए और जिस तरह से वह खुद को तैयार रख रहे हैं उन्हें वही रुख बरकरार रखना चाहिए।

शमी खेलते रहें और मैदान पर मौजूद रहें
जहीर खान ने शमी को सलाह देते हुए कहा, 'यह पूरी तरह से आपका फैसला होता है कि आप आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं। अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो आप चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं। मैं इस मामले को इसी नजरिए से देखता हूं। टीम मैनेजमेंट की सोच अलग हो सकती है, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में आपकी अपनी सोच बेहद मायने रखती है। अगर आप योगदान देना चाहते हैं तो शमी जैसा कर रहे हैं वैसा ही करें- खेलते रहें और मैदान पर बने रहें।'

चोट खिलाड़ी की लाइफ का हिस्सा
टीम में बढ़ती खिलाड़ियों की चोटों और वर्कलोड के मुद्दे पर बात करते हुए जहीर खान ने इसे खेल का स्वाभाविक हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि चोटें किसी भी एथलीट के करियर का अहम दौर होती हैं और इसे सही ढंग से प्रबंधित करना जरूरी है। जहीर ने कहा, 'चोटें खेल और हर खिलाड़ी के सफर का अभिन्न हिस्सा हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट की बातें होती हैं लेकिन घटनाओं की टाइमिंग को समझना भी उतना ही जरूरी है। जब कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है या खराब दौर से गुजरता है तो जो चीजें आपके हाथ में हैं उन्हें सही तरीके से नियंत्रित करना बेहद जरूरी हो जाता है। जब तक आप समस्या की असली वजह नहीं समझ लेते, तब तक आप सही दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते।'

 

More From Author

छत्तीसगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 1035 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 5 लाख का जुर्माना

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगामयी हुई सूर्यनगरी, गूंजे भारत माता के जयघोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.