प्रमुख सचिव ऊर्जा ने किया एम पी ट्रांसको के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सलामतपुर का निरीक्षण

भोपाल 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत प्रमुख सचिव, ऊर्जा  मनीष सिंह ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 132 के.व्ही. सब स्टेशन सलामतपुर (रायसेन) का निरीक्षण कर निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव  सिंह द्वारा सब स्टेशन में स्थापित विद्युत उपकरणों, नियंत्रण कक्ष एवं विद्युत प्रणाली का अवलोकन किया गया तथा उन्होंने सब स्टेशन से संबंधित विद्युत आपूर्ति एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशनों की फीडर वे के संबंध में भौगोलिक जानकारी भी प्राप्त की।

एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता  प्रदीप सिंह राघव द्वारा सब स्टेशन पर स्थापित उपकरणों, यहाँ से संचालित होने वाली विद्युत प्रणाली एवं डाटा ट्रांसमिशन के लिए कंपनी द्वारा अपनाई गई ऑप्टिकल फाइबर तकनीक इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रमुख सचिव  सिंह ने अवलोकन के दौरान सब स्टेशन के सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सब स्टेशन में साफ सफाई, परिसर में हरियाली एवं रखरखाव प्रबंधन की प्रशंसा की।

निरीक्षण के दौरान म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  ऋषि गर्ग, मुख्य अभियंता भोपाल क्षेत्र  बी बी एस परिहार, अधीक्षण अभियंता रायसेन  अंकुर सेठ, म.प्र. पॉवर ट्रांस. कंपनी के अधीक्षण अभियंता बीना  अशोक कुमार वास्तव, कार्यपालन अभियंता  संजय जैन,सहायक अभियंता  दिलीप रजक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

More From Author

प्लॉट पर कब्जे के विवाद में ASI की फायरिंग, राजगढ़ में एक युवक की मौत; आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, प्रीमियम ट्रेनों के वक्त आधे घंटे तक जाम में फंसे वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.