Seattle में जान गंवाने वाली आंध्र की जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी राहत, करीब ₹262 करोड़ में हुआ सेटलमेंट

हलवारा

अमेरिका के सिएटल में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के परिवार को बड़ी कानूनी जीत मिली है। सिएटल शहर प्रशासन ने उनके साथ लगभग 262 करोड़ रुपये (29,011,000 डॉलर) के नागरिक समझौते पर सहमति जताई है। यह समझौता जाह्नवी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के करीब तीन साल बाद हुआ है।

यह फैसला दोनों पक्षों के बीच हुआ कानूनी समझौता है, जिसे तकनीकी रूप से अदालत द्वारा दिया गया सीधा मुआवजा नहीं कहा जाएगा। जाह्नवी कंदुला आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले की रहने वाली थीं। वह नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन इंफॉर्मेशन सिस्टम्स की पढ़ाई कर रही थीं। 23 जनवरी 2023 को सिएटल पुलिस अधिकारी केविन डेव के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस वाहन 25 मील प्रति घंटे की सीमा वाली सड़क पर 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश फैल गया था। परिवार ने 2024 में 110 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया था। 

केविन डेव को जनवरी 2025 में नौकरी से बर्खास्त किया गया। उनके साथी अधिकारी डेनियल ऑडिरेर को जुलाई 2024 में असंवेदनशील टिप्पणी के लिए बर्खास्त किया गया था। आपराधिक पहलू पर डेव पर केवल लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा और 5,000 डॉलर का जुर्माना हुआ। जाह्नवी के पिता कंदुला श्रीकांत का 10 फरवरी, 2026 को निधन हो गया। जाह्नवी की मां ने भावुक होकर कहा कि कोई भी रकम उनकी बेटी की जिंदगी वापस नहीं ला सकती।   

More From Author

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से ही होगा किराएदार और कर्मचारियों का सत्यापन, थाने जाने की झंझट खत्म

Bangladesh Historic Win: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार जीता टेस्ट, 9 विकेट से कंगारुओं को दी करारी शिकस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.