राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा राजीव गांधी उद्यान, खेड़िया टॉकीज में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दूरदर्शी नींव रखी। उन्होंने युवाओं को देश की शक्ति मानते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा देश को नई तकनीक से जोड़ने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारत को 21वीं सदी के आधुनिक राष्ट्र के रूप में आगे ले जाने का सपना देखा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि राजीव गांधी ने महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनका मानना था कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब गांव, गरीब, महिला और युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई दिशा देने का कार्य किया।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि आज देश जिस डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला रखने वाले दूरदर्शी निर्णयों में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचारों को आगे बढ़ाना युवा कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है।
ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश पटेल एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता भावेश जैन ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्रामीण भारत के विकास और पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की। सत्ता के विकेंद्रीकरण के माध्यम से गांवों को विकास प्रक्रिया में अधिक अधिकार देने की दिशा में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, निर्मला चतुर्वेदी, पूनम सिंह, बलबीर सिंह, अकरम मंसूरी, अमोल सिंह, इमरान खान, फारूक, आशीष राय सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, पूर्व पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आधुनिक, प्रगतिशील एवं समावेशी भारत के सपने को आगे बढ़ाने तथा उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More From Author

मध्य प्रदेश में खाद वितरण का नया सिस्टम, मोबाइल से टोकन बनाकर एक बार में मिलेगी पात्रता अनुसार खाद

रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत! कोटा-दिल्ली के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें, दमोह से जबलपुर तक सफर आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.