रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत! कोटा-दिल्ली के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें, दमोह से जबलपुर तक सफर आसान

दमोह 

रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से दो स्पेशल ट्रेनें मध्य प्रदेश के दमोह से जबलपुर के रास्ते होते हुए बीना-कटनी मार्ग पर चलाई जाएंगी। एक ट्रेन जबलपुर से दिल्ली तो दूसरी ट्रेन जबलपुर से कोटा तक जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से इस रूट के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

भारतीय रेलवे द्वारा जबलपुर – हजरत निजामुद्दीन रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन एक – एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। जबकि, जबलपुर – सोगरिया कोटा ट्रेन 4 – 4 फेरे चलाई जाएगी। ये ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।

ऐसा रहेगा जबलपुर – निजामुद्दीन का रोडमैप
-गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर – हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार 29 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20.20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21.35 बजे होते हुए 22.55 पर दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सागर 00.15 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ,ग्वालियर ,धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसी कला होते हुए रविवार को हजरत निजामुद्दीन दोपहर 14.25 बजे पहुंचेगी।

-वापसी में गाड़ी संख्या 01702 हजरत निजामुद्दीन – जबलपुर स्पेशल ट्रेन रविवार 30 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15.45 बजे प्रस्थान कर कोसी कला 17.50 बजे, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर होते हुए रात 00.05 पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। जहां से मध्यरात्रि 03.30 बजे सागर और अलसुबह 4.40 पर दमोह पहुंचेगी। जबकि, सुबह 9.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

सोगरिया – जबलपुर के बीच 4-4 ट्रिप चलेगी ट्रेन
-इसी तरह गाड़ी संख्या 09806/ 09805 सोगरिया – जबलपुर – सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल में ट्रेन 09806 का संचालन 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त और ट्रेन 09805 का संचालन 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को दोनों दिशाओं में 04-04 फेरों के लिए किया जाएगा।

-गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया – जबलपुर स्पेशल ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 18.35 बजे प्रस्थान करेगी, जो अन्ता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुणौर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोकनगर होते हुए रात 00.22 पर बीना मालखेड़ी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात में 1.25 पर सागर और 3 बजे दमोह पहुंचेगी। जबकि सुबह 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

-वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर – सोगरिया स्पेशल ट्रेन जबलपुर स्टेशन से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान करेगी, जो दोपहर 12.50 पर दमोह और दोपहर 14.10 पर सागर पहुंचेगी। यह ट्रेन रात में 22.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

More From Author

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.