शेफ संजीव कपूर की भिंडी कढ़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे

कढ़ी का नाम सुनते ही अक्सर बेसन और दही से बनी पारंपरिक कढ़ी याद आती है. लेकिन आप कुछ अलग तरह का कढ़ी ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ संजीव कपूर की भिंडी कढ़ी बना सकते हैं. इसमें भिंडी को मसालों के साथ अलग से भूनकर दही और बेसन की खट्टी-चटपटी ग्रेवी में मिलाया जाता है. इसका स्वाद गरमा-गरम चावल के साथ और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं भिंडी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी.

भिंडी कढ़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
250 ग्राम भिंडी
1/2 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
4 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच राई
1/4 चम्मच मेथी दाना
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 इंच अदरक, कटा हुआ
1/4  चम्मच हींग
6-8 करी पत्ते
2-3 सूखी लाल मिर्च
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
2 बड़े चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
सर्व करने के लिए पके हुए चावल

भिंडी की कढ़ी बनाएं कैसे?

  • सबसे पहले एक बाउल में दही लें. इसमें बेसन और एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें गांठ न रहें.
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें कटी हुई भिंडी डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, बची हुई हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं. भिंडी को करीब 8-10 मिनट तक भूनें. जब भिंडी अच्छी तरह पक जाए तो इसे अलग निकालकर रख दें.
  • अब एक कही में बाकी बचा तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. इसके बाद मेथी दाना, हरी मिर्च, अदरक, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर करीब 30 सेकंड तक भूनें.
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज और थोड़ा नमक डालें. प्याज को तब तक भूनें, जब तक वह हल्का पारदर्शी न हो जाए.
  • इसके बाद कढ़ाही में तैयार दही-बेसन का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे मीडियम आंच पर करीब 10-12 मिनट तक पकाएं. कढ़ी पकने के बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दें.
  • अब तैयार कढ़ी को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से भुनी हुई भिंडी डाल दें. इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें.

भिंडी को पहले भूनना क्यों है खास?
इस रेसिपी में भिंडी को दही की ग्रेवी में डालने से पहले अलग से भून लिया जाता है. इससे भिंडी का टेक्सचर बना रहता है और कढ़ी ज्यादा चिपचिपी नहीं होती. मेथी दाना, हींग, करी पत्ता और मसालों का तड़का इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है.

More From Author

पंत ने गिल को पछाड़ा, WTC में भारत के नंबर-1 रन स्कोरर बने

लखनऊ-कानपुर नमो भारत कॉरिडोर की डीपीआर तैयारी शुरू, उन्नाव में होगा सबसे लंबा हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.