50 से ज्यादा महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग का खुलासा, स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप से बनाता था अश्लील वीडियो

ग्वालियर
शहर के सिटी सेंटर इलाके के न्यू सारिका नगर में पानी का प्लांट चलाने वाले एक युवक के मोबाइल की जांच में 40 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आरोप है कि वह महिलाओं से दोस्ती करता था और संपर्क बढ़ने के बाद उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने या किसी अन्य तरीके से परेशान करने के लिए किया गया था या नहीं। मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से भी संपर्क किया जा रहा है।

आरोपी की पहचान योगेश गुप्ता के रूप में
आरोपी सिटी सेंटर के सारिका नगर निवासी 40 वर्षीय योगेश गुप्ता है। वह पानी का प्लांट चलाता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क बनाता था।

सनातन सेना की सूचना पर पकड़ा गया
सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला और सदस्य मुकेश शर्मा को एक महिला कार्यकर्ता ने योगेश की गतिविधियों की जानकारी दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मुलाकात के बहाने बुलाकर पकड़ लिया। मोबाइल की जांच के दौरान वीडियो मिलने पर उसे विश्वविद्यालय पुलिस को सौंपा गया।

रिकॉर्डिंग के लिए स्क्रीन रिकॉर्डर और स्पाई कैमरा
वीडियो कॉल के दौरान आरोपी स्क्रीन रिकॉर्डर ऐप का इस्तेमाल करता था। पुलिस को स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने की जानकारी भी मिली है। वह इन रिकॉर्डिंग को अपने पास सुरक्षित रखता था।

पुलिस को उसके मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी एक महिला मित्र के साथ वीडियो शूट करता नजर आ रहा है। पुलिस मोबाइल में मिले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

संपर्क नंबरों से महिलाओं तक पहुंचेगी पुलिस
पुलिस मोबाइल से मिले संपर्क नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क कर रही है। आरोपी के लैपटॉप में मिले डेटा को भी खंगाला जा रहा है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि रिकॉर्डिंग के बाद महिलाओं पर दबाव बनाया गया या उनसे पैसे मांगे गए।

झांसी की महिला देगी शिकायत
झांसी की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है। उसके रविवार रात ग्वालियर पहुंचने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है।

सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया- सनातन सेना की सूचना पर युवक को पकड़ा गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है। संपर्क नंबरों के आधार पर महिलाओं से बात कर ब्लैकमेलिंग और दबाव के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। 

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार, योगेश गुप्ता के खिलाफ सनातन सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में एक महिला के हवाले से आरोप लगाया गया था कि युवक महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाता है और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर शाम योगेश गुप्ता को हिरासत में लिया। मोबाइल की जांच के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं से जुड़े अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।

40 से 50 वर्ष की महिलाओं के वीडियो मिलने की बात
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में मिले वीडियो करीब 40 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें अधिकांश महिलाओं के तलाकशुदा होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट करने में जुटी है कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया के अनुसार युवक के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है। उनसे बातचीत के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

More From Author

टीम इंडिया के लिए दीवानगी! रांची में टिकट के लिए रातभर स्टेडियम के बाहर लगी फैन्स की कतार

चंबल में रेत उत्खनन पर रोक के दावे खोखले? कलेक्टर कार्यालय के पीछे निर्माण में रेत इस्तेमाल का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.