Bharwan Masala Recipe: घर पर बनाएं भरवां मसाला, भिंडी-बैंगन से लेकर आलू तक का स्वाद होगा दोगुना

 रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर लोग बोर हो जाते हैं, तब अक्सर घरों में भरवां सब्जी बनाई जाती है. अगर आपके घर में भी लोग भरवां सब्जी खाना पसंद करते हैं, इसलिए आप बाजार से खरीदकर आप भरवां मसाला लाते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. मगर अब आप भरवां मसाला को अपनी रसोई में ही आसानी से तैयार कर सकते है और इससे आप बाजार के मिलावटी मसालों को खरीदने से भी बच जाएंगे. भरवां सब्जी का स्वाद उसके मसालों में ही छिपा होता है और इसलिए अब बाजारों में भी भरवां मसाला खूब बिकता है.

भरवां मसाला घर पर आसानी से बना सकते हैं, इसे आपकी रसोई में मौजूद मसालों से ही तैयार किया जा सकता है. भरवां मसाले का आप सिर्फ भरवां सब्जी में ही नहीं बल्कि सिंपल सब्जी का स्वाद भी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. भरवां मसाला डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ जाता है. आइए घर पर भरवां मसाला बनाने का आसान तरीका जानते हैं.

भरवां मसाला बनाने के लिए सामग्री
    2 बड़े चम्मच साबुत धनिया
    1 बड़ा चम्मच जीरा
    1 बड़ा चम्मच सौंफ
    1 छोटा चम्मच राई
    1 छोटा चम्मच कलौंजी
    1 छोटा चम्मच मेथी दाना
    1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच हींग
    नमक स्वादानुसार

भरवां मसाला बनाने का तरीका
    सबसे पहले एक कड़ाही को लो फ्लेम पर गर्म करें.इसमें साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, राई, कलौंजी और मेथी दाना डालकर हल्का भून लें.
    मसालों को ज्यादा काला नहीं करना है, बस उनकी खुशबू आने तक भूनें.इसके बाद गैस बंद करके मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें.
    ठंडे किए हुए मसालों को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.अब इसमें अमचूर पाउडर, हल्दी, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.आपका घर का बना भरवां मसाला तैयार है.

सब्जी में कैसे करें इस्तेमाल?
इस मसाले का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं.भरवां भिंडी, करेला और बैंगन बनाने के लिए इसे सीधे सब्जी में भर सकते हैं.वहीं आलू, सूखी भिंडी या दूसरी सब्जियों में पकाते समय एक से दो चम्मच मसाला डालकर भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है. इस मसाले को बनाने के बाद हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें. नमी से बचाकर रखने पर यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

More From Author

छत्तीसगढ़ होम गार्ड्स, फायर और SDRF जवानों के लिए Bank of Baroda की बड़ी सौगात, मिलेंगे आकर्षक सैलरी बेनिफिट्स

एनडीए मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.