भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त बने रामप्रकाश अहिरवार, संस्कृति जैन मंत्रालय पहुंचीं; 4 IAS के ट्रांसफर

भोपाल
 एमपी में रविवार को अवकाश के बावजूद देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें भोपाल और जबलपुर नगर निगम की कमान बदल गई है। चार IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश में संस्कृति जैन को मंत्रालय भेजा गया, जबकि रामप्रकाश अहिरवार और अग्रिम कुमार को दो बड़े शहरों के नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग नेरविवार देर रात4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में भोपाल और जबलपुर नगर निगम के आयुक्तों की जिम्मेदारी बदली गई है। इसके अलावा दो अधिकारियों को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

रामप्रकाश अहिरवार बने भोपाल नगर निगम आयुक्त
2018 बैच के IAS अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर भोपाल नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

संस्कृति जैन और अंजू अरुण कुमार को मंत्रालय में जिम्मेदारी
2015 बैच की IAS अधिकारी संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर वित्त विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

वहीं, 2017 बैच की IAS अधिकारी अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह भोपाल स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) थीं और उनके पास भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था।

अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम की कमान
2020 बैच के IAS अधिकारी अग्रिम कुमार को छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पद से हटाकर जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ जबलपुर नगर निगम की प्रशासनिक जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

    संस्कृति जैन (2015 बैच) – उप सचिव, वित्त विभाग
    अंजू अरुण कुमार (2017 बैच) – उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
    रामप्रकाश अहिरवार (2018 बैच) – आयुक्त, नगर निगम भोपाल; अपर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार
    अग्रिम कुमार (2020 बैच) – आयुक्त, नगर निगम जबलपुर

राज्य शासन के आदेश के अनुसार, ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

 

More From Author

Bhilai Steel Plant: सुरक्षा के चलते प्रोडक्शन एरिया में मोबाइल बैन

नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा आलू चीला, साबूदाना खिचड़ी से हटकर मिलेगा टेस्टी फलाहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.