नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा आलू चीला, साबूदाना खिचड़ी से हटकर मिलेगा टेस्टी फलाहार

नवरात्रि व्रत में हर दिन एक जैसा फलाहार खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. व्रत के दौरान अक्सर लोग साबूदाना खिचड़ी, फल और कुट्टू की रोटी खाते हैं. लेकिन आप कुछ अलग फलाहार खाना चाहते हैं तो आलू का कुरकुरा चीला बना सकते हैं. यह खाने में टेस्टी होता है और इसे घर पर झटपट तैयार करना भी आसान है. व्रत वाली चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

तो अगर आप भी व्रत में रोजाना एक जैसा फलाहार खाकर बोर हो गए हैं तो आलू का यह क्रिस्पी चीला जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं आलू का फलाहारी चीला बनाते कैसे हैं और इसे तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 मीडियम साइज के कच्चे आलू

1 छोटी गाजर

1–2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

आधा छोटा चम्मच जीरा

सेंधा नमक स्वादानुसार

घी या तेल, चीला सेंकने के लिए

आलू का व्रत वाला चीला बनाएं कैसे?

  • आलू का व्रत वाला चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छी तरह धो लें और फिर कद्दूकस कर लें. अब इसमें थोड़ी-सी कद्दूकस की हुई गाजर मिलाएं. आलू और गाजर को पानी से 2–3 बार धो लें लेकिन पूरा स्टार्च न निकालें. इसके बाद हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल दें.
  • अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप इसे व्रत के लिए नहीं बना रहे हैं. इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा घी या तेल लगाएं. आलू के मिश्रण का एक हिस्सा तवे पर डालें और हाथ या चम्मच की मदद से फैलाकर चीले का आकार दें. इसे मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक पकाएं. जब नीचे की तरफ से चीला सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  • जब चीला दोनों तरफ से कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और इसे व्रत वाली चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

More From Author

भोपाल नगर निगम के नए आयुक्त बने रामप्रकाश अहिरवार, संस्कृति जैन मंत्रालय पहुंचीं; 4 IAS के ट्रांसफर

CGPSC भर्ती विवाद: भूपेश बघेल ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.