बंगाल की फेमस डिश बेगुन भापा का स्वाद चखें, दही और मसालों से घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी सब्जी

भारतीय खाने की बात हो और बंगाल का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता है. पंजाबी, मराठी, साउथ इंडियन, राजस्थानी, मारवाड़ी के अलावा बंगाली डिशेज का स्वाद भी कमाल होता है. बंगाल में बनने वाली मिठाइयां और सब्जियों के नाम भले ही थोड़े अजीब होते हैं, मगर उनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है और इसका स्वाद भी बेहद अलग होता है.

बैंगन की सब्जी तो आपने अपने घर पर खूब खाई और बनाई होगी, ज्यादातर लोग बैंगन का भर्ता या फिर उसे आलू के साथ मिलाकर बनाते हैं. बंगाल में बैंगन को दही और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है और इस सब्जी में न तो को तड़का लगता है और न ही प्याज-टमाटर की ग्रेवी तैयार होती है.

हम बेगुन भापा की बात कर रहे हैं, जिसे सिर्फ कुछ मसालों और एक कटोरी दही के साथ तैयार किया जाता है. इसे कुछ लोग सिंपल खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे रोटी और चावल के साथ सब्जी की तरह खाते हैं. आइए बेगुन भापा की आसान रेसिपी जानते हैं.

बेगुन भापा के लिए इंग्रेडिएंट्स
    बैंगन – 1 बड़ा
    दही – 1 बड़ा कप
    हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
    काजू – थोड़े से
    खसखस – 1 छोटा चम्मच
    राई – 1/2 छोटा चम्मच
    हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
    नमक – स्वादानुसार
    चीनी – थोड़ी सी
    तेल – जरूरत के अनुसार
    हरा धनिया- गार्निश के लिए (ऑप्शनल)

बेगुन भापा बनाने का आसान तरीका
बैंगन पर लगाएं मसाले: सबसे पहले बैंगन को धोकर गोल-गोल स्लाइस में काट लें. अब इन स्लाइस पर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें. थोड़ा तेल डालकर हाथों से मसालों को बैंगन के हर टुकड़े पर अच्छी तरह लगा दें.

तैयार करें दही का पेस्ट: एक कटोरी में दही लें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़े से काजू, खसखस, हल्दी, राई और थोड़ा तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. आखिर में स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर मिला दें.

डिब्बे में लगाएं बैंगन की लेयर: अब एक स्टील के ढक्कन वाले डिब्बे में हल्का तेल लगाएं. इसमें बैंगन की कुछ स्लाइस रखें और ऊपर से तैयार दही वाला पेस्ट डाल दें. इसके बाद बैंगन की दूसरी परत रखें और फिर पेस्ट डालें. इसी तरह बैंगन और पेस्ट की सारी परतें लगा दें.

भाप में पकाएं: अब डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. इसे स्टीमर में रखकर लगभग 15 से 20 मिनट तक स्टीम में पकाएं. बैंगन नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद अच्छी तरह उनमें समा जाए, तो डिश तैयार है. हरा धनिया आप चाहे तो ऊपर से गार्निश करने के लिए बारीक काटकर डाल सकते हैं.

More From Author

दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान, कोकिला को रजत और कपिल परमार को कांस्य पदक

500 से ज्यादा गेंदें खेलकर जड़ा चौहरा शतक, मिजोरम के चिन्मय सुतार ने रचा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.