मुंबई में केमिकल उद्योग का बड़ा सम्मेलन, इंडिया केम-2026 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल / मुंबई 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुंबई में आयोजित होने वाले इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे अतिथि के रूप में संबोधन देंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग और फिक्की से जुड़े इस आयोजन का उद्घाटन सत्र मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में सुबह 10 से 11:30 बजे तक निर्धारित है।

इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

रसायन उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में यूपीएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय श्रॉफ वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर विचार रखेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक निखिल आर. मेसवानी उद्योग का पक्ष रखेंगे।

फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सनमार समूह के चेयरमैन विजय शंकर भारतीय उद्योग के परिप्रेक्ष्य पर संबोधन देंगे।

रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के सचिव तेजवीर सिंह क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशेष संबोधन देंगी। कार्यक्रम में फिक्की और ईवाई का नॉलेज पेपर भी जारी किया जाएगा।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

उद्घाटन सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन से होगी।

इसके बाद अतिथियों का सम्मान और स्वागत संबोधन होगा। सुबह 10:38 बजे से चार राज्यों के मुख्यमंत्री क्रमवार संबोधन देंगे।

सुबह 11:12 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का मुख्य अतिथि संबोधन निर्धारित है। कार्यक्रम का समापन फिक्की की राष्ट्रीय रसायन समिति के चेयरमैन और डीएमसीसी स्पेशियलिटी केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिमल एल. गोकुलदास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।

More From Author

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में जुटेगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति

Tata Motors Sales: त्योहारों में टाटा की गाड़ियों की धूम, 10 दिन में 50 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.