Tata Motors Sales: त्योहारों में टाटा की गाड़ियों की धूम, 10 दिन में 50 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी

मुंबई 

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के लिए नवरात्रि 2026 शानदार रही है. इस साल नवरात्रि पर कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा कारों को डिलीवर किया है. सिर्फ दशहरा के दिन की बात करें, तो कंपनी ने 10 हजार यूनिट्स को सिर्फ एक दिन में बेचा है. कंपनी की कारों और एसयूवी की इन दिनों अच्छी मांग है। 

पिछले कई महीनों का रिकॉर्ड देखें, तो टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. टाटा मोटर्स का कहना है कि कंज्यूमर्स सेंटीमेंट बेहतर होने की वजह से लोग शोरूम जा रहे हैं, गाड़ियों के बारे में पूछताछ करने के साथ ही बुकिंग और डिलीवरी भी ले रहे हैं। 

क्या है कंपनी का कहना?
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अमित कामत ने बताया, 'त्योहारों के दौरान लोगों में उत्साह दिख रहा है, जिसके चलते मल्टीपल पावरट्रेन वाली हमारी कारों और एसयूवीज के पोर्टफोलियो की मांग भी अच्छी खासी है. कंज्यूमर्स के बेहतर सेंटीमेंट्स से शोरूम में आने वाले लोगों की संख्या, इंक्वायरी, बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी है। 

उन्होंने बताया, 'खासकर नवरात्रि के दौरान लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है. इस त्योहारी सीजन के दौरान 50 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर की गई हैं, जिसमें सिर्फ दशहरा के दिन ही 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर हुई हैं। 

टाटा की कारों की बंपर डिमांड
रिपोर्ट्स की मानें, तो दिवाली से पहले टाटा मोटर्स की कारों की अच्छी-खासी बुकिंग चल रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से बुकिंग नंबर्स की जानकारी नहीं दी है. टाटा मोटर्स को मौजूदा सेल्स वाला मोमेंटम पूरे सेलिब्रेशन के दौरान जारी रहने की उम्मीद है। 

फाडा (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, नवरात्रि में 10.39 परसेंट की ग्रोथ के साथ 1,82,728 कारें बिकी हैं. ये ग्रोथ नवरात्रि 2024 के मुकाबले है, जब कंपनियों ने 1,65,534 कारें बेची थीं. 2025 की नवरात्रि के मुकाबले सेल्स में 21.91 परसेंट की गिरावट है. फाडा ने बताया है कि पिछले साल नवरात्रि 11 दिनों तक चली थी, जबकि इस बार 10 दिनों तक ही रही है। 

More From Author

मुंबई में केमिकल उद्योग का बड़ा सम्मेलन, इंडिया केम-2026 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP Weather Update: 11 जिलों में येलो अलर्ट, अमरकंटक में पारा 16 डिग्री से नीचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.