हैमिल्टन में ईशान-श्रेयस का धमाका, भारत ने 191 रन बनाए; न्यूजीलैंड के सामने 192 का लक्ष्य

हैमिल्टन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में है. मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 191/8 का स्कोर बनाया. अब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी थी. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारत ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में फिर भारतीय टीम 6 विकेट से मैच जीतने में सफल रही थी. ऑकलैंड में कीवी टीम ने वापसी करते हुए 87 रनों से जीत हासिल की. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

म‍िलने का चौका, ईशान-श्रेयस के अर्धशतक
भारतीय पारी की हाइलाइट्स ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक रहे, वहीं न्यूजीलैंड की ओर से एडम म‍िल्ने ने 4 व‍िकेट झटके. वहीं नाथन स्म‍िथ और ब्लेयर ट‍िकनर को 2-2 सफलताएं म‍िलीं.
 
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया, जो 1 रनों के निजी स्कोर पर एडम मिल्ने का शिकार बने. फिर एडम मिल्ने ने दूसरे ओपनर संजू सैमसन (4 रन) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. यहां से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े. ईशान किशन ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 32 बॉल पर 61 रन बनाए. ईशान का विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिया.

इसी बीच श्रेयस ने एक छोर पर जमकर 22 गेंदों पर अपने 50 रन कंपलीट क‍िए. हालांकि अर्धशतक जड़ने के तुरंत बाद वो आउट हो गए. त‍िलक वर्मा (5) कुछ खास नहीं कर सके और नाथन स्म‍िथ की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए. त‍िलक का आउट होना भारतीय टीम का पांचवां झटका रहा.  18.4 ओवर भारत को छठा झटका नमन धीर के रूप में लगा. जो 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. माइकल ब्रेसवेल ने उनका कैच लपका. नीतीश रेड्डी (22) रन बनाकर आख‍िरी ओवर में एडम म‍िल्ने की गेंद पर आउट हुए. इसी आख‍िरी ओवर में म‍िल्ने ने भुवनेश्वर कुमार (6) को भी चलता किया, उनका कैच डेर‍िल म‍िचेल ने पकड़ा.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए. भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. वहीं मयंक यादव और अक्षर पटेल बाहर बैठे. वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में चांस नहीं मिला. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने मैथ्यू फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग-11 में जगह दी.

पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग XI:  संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती.

पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर

देखा जाए तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 12 मुकाबले जीते. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले टाई पर भी छूटे, जिनमें दो मौकों पर सुपर ओवर का प्रयोग हुआ और भारत को जीत हासिल हुई.

भारत vs न्यूजीलैंड (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 35
भारत ने जीते: 20
न्यूजीलैंड ने जीते: 12
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव और ईशान किशन (विकेटकीपर).

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (शेड्यूल और नतीजे)
    पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
    दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
    तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
    चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड 87 रनों से जीता
    पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
    पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
    दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
    तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
    चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
    पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे
    दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

 

More From Author

आधी रात नदी में समाया कोयला लदा ट्रक, 9 घंटे तक दबा रहा कंडक्टर

योगी के 1.27 करोड़ वोट कटने के दावे के बाद BJP अलर्ट, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.