क्रिकेट में नामीबिया का बड़ा कारनामा, आयरलैंड को 3-2 से हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली
नामीबिया ने वनडे सीरीज में आयरलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. रविवार, 1 नवंबर को सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला गया, जिसमें नामीबिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ना केवल मैच जीता बल्कि सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. यह इतिहास में पहली बार है, जब नामीबिया ने किसी फुल मेंबर देश के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है.

रविवार को खेले गए अंतिम वनडे मुकाबले में आयरलैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई. टीम केवल 129 रन बना पाई थी. इसके जवाब में नामीबिया ने 21.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते मुकाबला और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली. बताते चलें कि नामीबिया ने एक समय सीरीज में पहले 3 मैचों के बाद 2-1 की बढ़त कायम कर ली थी.

ज्ञात रहे कि अगले साल 2027 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करने वाले हैं. उससे पहले नामीबिया की यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी.

कप्तान जेरहार्ड इरासमस ने जिताई सीरीज
नामीबिया की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान जेरहार्ड इरासमस का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 263 रन बनाए. इस सीरीज में उनका बल्ला 65.75 के बेहतरीन औसत से रनों की बारिश कर रहा था. उनके अलावा बल्लेबाजी में जैन फ्राइलिंक ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 224 रन बनाए.

दूसरी ओर गेंदबाजी में जैक ब्रेसेल और जेजे स्मिट गेम चेंजर साबित हुए. ब्रेसेल ने सीरीज में 11 विकेट चटकाए और स्मिट ने कुल 10 विकेट लिए. दोनों ने मिलकर आयरलैंड के बल्लेबाजों की नाक में दम किया. स्मिट ने फाइनल में 20 रन देकर 4 विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. वहीं इरासमस 263 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.

आयरलैंड ICC रैंकिंग्स के आधार पर पहले ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है. मगर मेजबान होने के बावजूद नामीबिया को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्ले-ऑफ से होते हुए अपना क्वालीफिकेशन पक्का करन होगा.

52 साल बाद भारत बना ODI का वर्ल्ड चैंपियन, पहली बार ट्रॉफी उठाकर रचा था इतिहास
खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

More From Author

महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने और आय बढ़ाने के दिए निर्देश

शराब कांड में आनंद कासलीवाल पर शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में बिगड़ी हालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.