त्योहारी सीजन में हिमाचल जाने वालों के लिए खुशखबरी, HRTC की 266 अतिरिक्त बसें चलेंगी

शिमला
 दिवाली पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. त्योहार के दौरान बसों में भीड़ और सीटों की कमी से बचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष व्यवस्था की है. निगम 6 और 7 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 266 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाएगा। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को 134 और 7 नवंबर को 132 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएंगी. इन बसों का संचालन यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि दूसरे राज्यों और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग दिवाली से पहले अपने घर पहुंच सकें। 

दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से कितनी बसें चलेंगी?
दोनों दिनों में अलग-अलग स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई है. दिल्ली से कुल 91, चंडीगढ़ से 132 और बद्दी से 43 अतिरिक्त बस सेवाएं चलाई जाएंगी. 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 बसें चलेंगी. वहीं, 7 नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. इन बसों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

दिवाली की शाम स्थानीय बस सेवाएं रहेंगी बंद
8 नवंबर को दिवाली के दिन शाम 5 बजे से 9 नवंबर की सुबह 8 बजे तक निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेंगी. इसलिए इस अवधि में स्थानीय बसों से यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपनी योजना बनानी होगी। 

दिवाली पर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी बसें
स्थानीय बस सेवाएं बंद रहने के बावजूद लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए 8 नवंबर की शाम विशेष बसें चलाई जाएंगी. निगम दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे प्रमुख स्थानों के लिए आने-जाने हेतु एक-एक बस सेवा संचालित करेगा. इससे दिवाली के दिन इन रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 

बसों की बुकिंग के लिए वेबसाइट देखें
निगम ने यात्रियों को बसों की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए HRTC की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है. त्योहार के दौरान भीड़ से बचने और सुविधाजनक यात्रा के लिए यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। 

More From Author

बैंक जाने की झंझट खत्म, स्मार्टफोन से मिनटों में बनेगा पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर बड़ा दावा, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.