भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली पर बड़ा दावा, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे?

नई दिल्ली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास अपना दमखम दिखाने का मौका होगा। 

वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है. पुजारा का मानना है कि न्यूजीलैंड की पेस और स्विंग से भरी परिस्थितियों में रोहित शर्मा के मुकाबले विराट कोहली के पास शतक लगाने के ज्यादा मौके हैं। 

जियोस्टार पर बातचीत करते हुए पुजारा ने दोनों खिलाड़ियों के बल्लेबाजी क्रम और उनकी भूमिकाओं को लेकर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का काम पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाना होता है। 

हालांकि, न्यूजीलैंड की मुश्किल कंडीशंस में ओपनर्स को नई गेंद के सामने काफी संभलकर खेलना पड़ता है, जिससे रोहित को बल्लेबाजी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.  इसके विपरीत विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं, जहां वनडे फॉर्मेट में एंकर की भूमिका निभाने का मौका ज्यादा मिलता है। 

दमदार फॉर्म में हैं कोहली
पुजारा के मुताबिक नंबर तीन पर आने वाले बल्लेबाज के लिए पारी को संभालते हुए शतक तक पहुंचना थोड़ा आसान हो जाता है. यही वजह है कि वह विराट को रोहित से आगे रख रहे हैं. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट ने नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेली थी तो वहीं रोहित ने भी तीन मैचों में 225 रन बनाए थे। 

सीरीज को लेकर पुजारा की बड़ी भविष्यवाणी
शतकों की बहस के अलावा पुजारा ने पूरी सीरीज के नतीजे पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि इस दौरे पर भारतीय टीम दो अलग-अलग हिस्सों में बंटी हुई है, जहां पहले तीन मैचों के लिए एक अलग स्क्वाड है और आखिरी दो मैचों के लिए दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। 

पुजारा का मानना है कि इससे न्यूजीलैंड को एक बड़ा रणनीतिक फायदा मिलेगा क्योंकि कीवी टीम पूरी सीरीज में एक ही कॉम्बिनेशन के साथ खेलेगी. उन्होंने भविष्यवाणी की कि भारत शुरुआती तीन मैच जीतकर बढ़त बना सकता है, लेकिन आखिरी के दो मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण होंगे. उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि न्यूजीलैंड के मौसम को देखते हुए सीरीज का कम से कम एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है और अंत में यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूट सकती है। 

More From Author

त्योहारी सीजन में हिमाचल जाने वालों के लिए खुशखबरी, HRTC की 266 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Dhanteras 2026: 6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें खरीदारी और पूजा के तीन शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.