मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

 गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभाग करेंगे सीएम योगी

कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही जनता: सीएम योगी 

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए है प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

लखनऊ
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने गुरुवार को फिर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है। सीएम योगी आज गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित हमारी राष्ट्रीय शक्ति है। जनता के द्वारा लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के द्वारा भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का निरंतर प्रयास हो रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर आज गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभाग करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस व उसके इंडी गठबंधन को निरंतर आईना दिखाकर उनके लोकतंत्र विरोधी कृत्यों पर लगातार प्रहार कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

More From Author

‘कागजों में नहीं, सड़कों पर दिखे कार्रवाई’, स्कूली वाहनों की मनमानी पर हाईकोर्ट नाराज

युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को मिलेगी नियुक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.