अमेरिका के आसमान में इमरजेंसी से अफरा-तफरी, 9/11 जैसे अलर्ट के बाद उड़ानें रद्द

वाशिंगटन

अमेरिका की एविएशन इंडस्ट्री से लेकर रक्षा महकमे में भी इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के कॉल पर देश की सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया गया है. सीधे शब्दों में कहें तो इस वक्त अमेरिका में घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक, किसी भी तरह की उड़ान पर रोक लगा दी गई है. इसकी वजह से पूरे देश के अंदर एयरपोर्ट्स पर हड़कंप मचा हुआ है. इसकी वजह असाधारण परिस्थितियां बताई गई है और इसे अमेरिका की सुरक्षा से जोड़ा गया है, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। 

शाम 7 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी थीं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक 13000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुई हैं और ये कोई सामान्य घटना नहीं है. 9/11 की घटना के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस स्तर पर उड़ानों का संचालन रोका गया है. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के प्रवक्ता इयान पेटचेनिक ने बताया कि रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी. बाद में पूरे अमेरिका में 3,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द और करीब 10,200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं. इसका असर वीकेंड तक बने रहने की आशंका है। 

क्यों इतने बड़े पैमाने पर रद्द हुईं उड़ानें?
अमेरिका में हुई इस घटना के बाद साइबर हमले की आशंका भी जताई गई, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को अब तक किसी हमले का सबूत नहीं मिला है. शुरुआती जांच में संचार सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी खराबी को संभावित वजह माना गया है. FBI ने भी स्पष्ट किया कि उसे इस घटना के पीछे साइबर हमले या आपराधिक गतिविधि की आशंका नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साइबर अटैक की आशंका को खारिज करते हुए कहा है कि ये आउटडेटेड साइबर सिस्टम की वजह से हुआ है, जिसे अपडेट किया जाएगा. हालांकि संभावित सुरक्षा खतरों को पूरी तरह खारिज करने के लिए FBI, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) की जांच जारी है। 

अमेरिका में मचा हड़कंप
खबरों के मुताबिक इसका असर अमेरिका तक सीमित नहीं रहा. FAA की रिक्वेस्ट पर यूरोकंट्रोल के सदस्य देशों से अमेरिका जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया. यूरोकंट्रोल में इजरायल समेत कुल 42 सदस्य देश शामिल हैं. वहीं बोस्टन से लेकर सिएटल तक के हवाई अड्डों पर यात्री उड़ानों की बहाली को लेकर जानकारी का इंतजार करते रहे. CNN को एक एयरलाइन सूत्र के मुताबिक FAA की समस्या जारी रहने पर प्रमुख एयरलाइंस रातभर अपनी सेवाएं बंद रख सकती हैं. आपको बता दें कि शिकागो एयरपोर्ट से ये मामला शुरू हुआ था, जब FAA ने इसे नेटवर्क राउटर प्रॉब्लम बताया और अब पूरे देश में उड़ानें रोकी जा चुकी हैं। 

 

More From Author

राजस्थान बना बिजली का बड़ा सप्लायर, दूसरे राज्यों को बिजली बेचकर कमाए 2,000 करोड़ रुपये

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, कुलदीप की जगह गुरनूर बराड़ की एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.