ट्रेनों के खाने की क्वालिटी से यात्री परेशान, भोपाल में रोजाना 10 से 12 शिकायतें

भोपाल
ट्रेन से लंबा सफर करने वाले यात्रियों को रास्ते में पानी और खाने की जरूरत पड़ती है। कई यात्री घर से ही खाने-पीने का सामान लेकर चलते हैं, लेकिन लंबी दूरी के सफर में कुछ यात्री ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं पर निर्भर रहते हैं। रेलवे भी यात्रियों को ट्रेनों में पानी और खाना उपलब्ध कराता है, लेकिन इनकी कीमत और गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

रोजाना 10 से 15 शिकायतें
भोपाल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी यात्री इस तरह की परेशानियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शिकायतें कर रहे हैं। यात्रियों की ओर से रोजाना करीब 10 से 15 शिकायतें पानी की बोतलों की कीमत और बिक्री को लेकर दर्ज कराई जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि कई बार वेंडर बोतलबंद पानी के लिए 20 रुपये लेते हैं। इसके अलावा ट्रेनों में रेल नीर के साथ दूसरे ब्रांड का पानी भी बेचा जा रहा है।

ऐसे में यात्रियों को पानी की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता रहती है। यात्रियों का कहना है कि जब रेलवे की ओर से पानी बेचने की व्यवस्था की गई है तो उसकी गुणवत्ता और कीमत की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

खाने की गुणवत्ता पर सवाल
पानी के साथ ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रोजाना करीब 10 से 12 शिकायतें खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर सामने आती हैं। यात्रियों का कहना है कि खाने के पूरे पैसे देने के बाद भी कई बार उन्हें अच्छी गुणवत्ता का भोजन नहीं मिलता। ऐसे में सफर के दौरान उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।

नियमित जांच और कार्रवाई की जरूरत
रेलवे और आईआरसीटीसी की जिम्मेदारी है कि ट्रेनों में यात्रियों को तय कीमत पर अच्छी गुणवत्ता का पानी और भोजन मिले। इसके लिए वेंडरों की नियमित जांच, पानी के ब्रांड और उसकी गुणवत्ता की निगरानी, खाने की गुणवत्ता की जांच और अधिक पैसे लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी है।

साथ ही शिकायत मिलने पर संबंधित वेंडर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी यात्री को दी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों का भरोसा बना रहे।

 

More From Author

छत्तीसगढ़ के युवाओं की बड़ी उपलब्धि, अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से सीखेंगे रॉक क्लाइंबिंग

ब्रह्मोस की दुनिया में धूम, तय समय से एक साल पहले हथियार निर्यात का लक्ष्य हासिल करेगा भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.