कार-बाइक चालकों के लिए जरूरी खबर, मोबाइल से जानें PUC कब होगा एक्सपायर

    नई दिल्ली
अगर आपके पास कार या बाइक है, तो यह खबर आपके काम की है. गाड़ी चलाते समय सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस रखना ही जरूरी नहीं है. आपके पास वैलिड PUC सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. PUC यानी Pollution Under Control सर्टिफिकेट यह बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं तय नियमों के अंदर है या नहीं। 

लेकिन कई लोग PUC बनवाने के बाद उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना भूल जाते हैं. ऐसे में अगर सर्टिफिकेट की वैलिडिटी खत्म हो गई और आप गाड़ी लेकर सड़क पर निकल गए, तो आपका चालान कट सकता है। 

अच्छी बात यह है कि अब आपको इसकी जानकारी लेने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से घर बैठे PUC की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं। 

फोन से ऐसे चेक करें PUC की वैलिडिटी
PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए आपको Parivahan की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपनी गाड़ी का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। 

    सबसे पहले मोबाइल या लैपटॉप में Parivahan की आधिकारिक PUC वेबसाइट खोलें.
    यहां PUC Certificate से जुड़ा ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
    अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर यानी नंबर प्लेट का नंबर डालें.
    इसके बाद गाड़ी के चेसिस नंबर के आखिरी 5 कैरेक्टर दर्ज करें.
    अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाला CAPTCHA कोड भरें.
    सारी जानकारी भरने के बाद PUC Details के ऑप्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद आपकी गाड़ी के PUC सर्टिफिकेट की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी. यहां आप इसकी वैलिडिटी और एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं। 

PUC की वैलिडिटी भी कर लें चेक
PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी हर गाड़ी के लिए एक जैसी नहीं होती. यह गाड़ी के एमिशन स्टैंडर्ड और उसकी उम्र पर निर्भर करती है. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने सर्टिफिकेट पर लिखी आखिरी तारीख जरूर देख लें। 

अगर आपके PUC की वैलिडिटी खत्म होने वाली है, तो समय रहते नया सर्टिफिकेट बनवा लें. इससे आपको सड़क पर गाड़ी चलाते समय परेशानी नहीं होगी और बेवजह चालान कटने का डर भी नहीं रहेगा। 

एक जरूरी बात: PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए किसी अनजान वेबसाइट का इस्तेमाल न करें. हमेशा सरकारी Parivahan पोर्टल पर ही अपनी गाड़ी की जानकारी चेक करें। 

More From Author

शराब दुकानों के बाहर शराबियों का हेल्थ चेकअप, जहरीली शराब को लेकर प्रशासन सतर्क

NVIDIA CEO जेनसन हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और अफेयर्स, जताया पछतावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.