NVIDIA CEO जेनसन हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और अफेयर्स, जताया पछतावा

चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की लिस्ट थमने का नाम नहीं ले रही है. जेनसन ने अब कंपनी के बोर्ड के सामने कुछ और महिलाओं के साथ अफेयर्स की बात भी कुबूल की है.

जेनसन हुआंग ने पहले तीन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का खुलासा किया था. अब 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने रविवार को हुई Nvidia बोर्ड की बैठक के दौरान कुछ और अफेयर्स की जानकारी दी.

इस बैठक में उन्होंने अपने बर्ताव को लेकर बहुत पछतावा भी जताया. ये खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब जेनसन की हाल ही में एनवीडिया में सीईओ पद पर वापसी हुई है

बता दें कि इससे पहले भी जेनसन हुआंग के तीन अफेयर्स की खबरें सामने आ चुकी हैं. इन्हीं विवादों के चलते हाल ही में उन्हें एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

चीनी महिला के साथ अफेयर
जेनसन ने खुद चीनी व्यापारी एलिस हुआंग के साथ अपने अफेयर की बात कुबूल की थी. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) ने उन्हें Nvidia के प्रमुख जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने के लिए भर्ती किया था. हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है और एलिस पर किसी अपराध में आरोप तय नहीं हुए हैं.

एनवीडिया की सीनियर अधिकारी के भी करीब थे जेनसन
इसके बाद जेनसन हुआंग का नाम एनवीडिया की सीनियर अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ा. पॉवेल ने साल 2008 में Nvidia में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था. वो कंपनी में हेल्थकेयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं.

करीब 48 साल की किम्बर्ली को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि मार्च में कंपनी के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें और जेनसन हुआंग को कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित एक होटल में काफी करीब देखा गया था.

रिपोर्ट में Nvidia के पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से ये दावा किया गया. इनमें से दो लोगों ने कहा कि दोनों के बीच की नजदीकी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी. इस खुलासे ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि किम्बर्ली कंपनी में जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं.

दूसरी महिला कर्मचारी के साथ भी रिश्ते!
इसके बाद जेनसन हुआंग का Nvidia की एक दूसरी महिला कर्मचारी के साथ भी करीबी रिश्ते की खबर सामने आई थी. रॉयटर्स ने इस मामले से परिचित दो लोगों के हवाले से ये जानकारी दी थी. हालांकि, इस महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

More From Author

कार-बाइक चालकों के लिए जरूरी खबर, मोबाइल से जानें PUC कब होगा एक्सपायर

बिना हिजाब गाना गाने वाली ईरानी सिंगर परस्तु अहमदी फिर चर्चा में, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.