गुरुवार का राशिफल: शनिदेव की कृपा से पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें भविष्य

मेष राशिफल

मेष राशि वालों की आर्थिक परेशानियों का हल निकल सकता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी बुद्धि और हुनर के दम पर हर जगह प्रशंसा पाएंगे. जरूरी काम पूरे होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. दिन का अधिकतर समय मौज-मस्ती में बीतेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृषभ राशिफल
 माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों के प्रति आपका सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण से जुड़े कामों में प्रगति होगी. धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बन सकती है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से सहयोग मिलने की संभावना है। 

 मिथुन राशिफल
नौकरी और व्यापार में कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लेकिन इनसे आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मान-सम्मान बढ़ेगा. नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. घर, जमीन या वाहन का सुख मिल सकता है. आप अपने सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा करने में सफल रहेंगे। 

कर्क राशिफल
अपनी समझदारी
और चतुराई से कार्यक्षेत्र की मुश्किल परिस्थितियों को बेहतर बना सकते हैं. सामाजिक जीवन में आपका विकास होगा और विरोधियों पर जीत मिल सकती है. मानसिक शक्ति बढ़ेगी. मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. घर-परिवार से जुड़ी परेशानियों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। 

 सिंह राशिफल
कल व्यापार और व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके काम आएगा. धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं, इसलिए अवसरों का सही फायदा उठाएं. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और मन प्रसन्न होगा। 

 कन्या राशिफल
कल कन्या राशि के जातकों को नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है. हालांकि, आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। 

तुला राशिफल
 आप कुछ मुश्किलों का सामना करते हुए उन पर जीत हासिल कर सकते हैं. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं. आपकी नई व्यापारिक योजना सफल हो सकती है और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशिफल
 दिन आपके लिए तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है. पढ़ाई, बुद्धि और प्रतिभा में विकास होगा. पुराने और बिगड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। 

 धनु राशिफल
 आजीविका से जुड़े पुराने प्रयास पूरे हो सकते हैं. व्यापार में धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे. संतान की तरक्की से आपका उत्साह बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। 

मकर राशिफल
आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है. शारीरिक परेशानी और वाहन से जुड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी. खर्च बढ़ सकता है और कोई नई समस्या सामने आ सकती है. हालांकि, अपनी समझदारी से आप उसका समाधान निकाल लेंगे. संतान से जुड़ी परेशानी दूर होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

 कुंभ राशिफल
 घर की जरूरतों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है. मानसिक चिंता और तनाव बढ़ने की संभावना है. गलत लोगों की संगति से विवाद या परेशानी हो सकती है. व्यापार और व्यवसाय में कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं. इसलिए किसी भी जोखिम भरे काम में जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर निर्णय लें। 

मीन राशिफल
नौकरी और रोजगार से जुड़ी स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आपको ऐसा काम करने का मौका मिलेगा, जिसकी प्रशंसा होगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. रिश्तेदारों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। 

More From Author

राज्य शासन ने आठ सदस्यीय समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों एवं विद्वानों को किया नामांकित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.