गुरनूर बरार ने डेब्यू टेस्ट में चटकाया विकेट, न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले दिन (27 नवंबर) स्टम्प तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 246 रन बना लिए. टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नॉटआउट हैं. भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट झटके हैं.

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को फिर मौका नहीं मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार खेल रहे हैं. बरार का यह पहला टेस्ट मैच है.

पहली पारी में ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहली पारी में दमदार शुरुआत की. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की पार्टनरशिप की. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने खतरनाक दिख रहे कॉन्वे को 31 रनों के निजी पर आउट कर पवेलियन भेजा. ये विकेट पहले दिन लंच से पहले आखिरी गेंद पर गिरा.

लंच के टॉम लैथम ने अपनी फिफ्टी पूरी की. लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. लैथम का विकेट आकाश दीप ने लिया. फिर अंशुल कम्बोज ने हेनरी निकोल्स (16 रन) को आउट कर भारत को तीसरी कामयाबी दिलाई. 110 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिरा, जब आकाश दीप के बिछाए जाल मेंं रचिन रवींद्र (0 रन) फंस गए.

यहां से टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़कर मेजबान टीम को संभाला. मिचेल 31 रनों के निजी स्कोर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी. मिचेल के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने टॉम ब्लंडेल संग मोर्चा संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 62 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को पहले दिन के खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

न्यूजीलैंड की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 246/5 (86 ओवर)
बल्लेबाज           विकेट                                                      रन
टॉम लैथम         कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप               59
डेवोन कॉन्वे       LBW गुरनूर बरार                                        31
हेनरी निकोल्स     कॉट आकाश दीप बोल्ड अंशुल कम्बोज        16
रचिन रवींद्र          कॉट ऋषभ पंत बोल्ड आकाश दीप                 0
डेरिल मिचेल        कॉट ध्रुव जुरेल बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर             31
टॉम ब्लंडेल           नाबाद                                                          53
ग्लेन फिलिप्स      नाबाद                                                           36

विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर), 5-184 (डेरिल मिचेल, 64.4 ओवर)

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:  टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार.

क्या कहता है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड का हालिया रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर रहा है. उसने भारत के खिलाफ पिछले 9 टेस्ट मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है. क्राइस्टचर्च के मैदान पर टेस्ट मैचों की औसत पारी का स्कोर पहली पारी में 291, दूसरी पारी में 343, तीसरी पारी में 272 और चौथी पारी में 248 रन रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है और उसे 2020 में हार का सामना करना पड़ा था.

भारत न्यूजीलैंड दोनों टीमों का हेड टू हेड
न्यूजीलैंड और भारत के के बीच अब तक क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 66 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने ने 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए. 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (h2h)
कुल टेस्ट मैच: 66
भारत ने जीते: 22
न्यूजीलैंड ने जीते: 16
ड्रॉ रहे: 28

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर और जैकब डफी.

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार.

More From Author

मोदी सरकार को मिल सकता है DMK का साथ, परिसीमन बिल पर बदले सियासी समीकरण

CG रोजगार मेला आज: 271 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं-12वीं और ITI युवाओं को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.