Stock Market Update: दुनिया लाल-लाल, भारत की इंडेक्स में हरी चमक, Reliance की उछाल

मुंबई 
शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां खुलने के साथ ही 200 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) ने भी अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया. खास बात ये है कि बाजार में तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि अमेरिकी स्टॉक मार्केट (US Stock Market) से लेकर ज्यादातर एशियाई बाजार तक रेड जोन में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. 

सेंसेक्स-निफ्टी की तेज शुरुआत
बीते कारोबारी दिन रॉकेट की रफ्तार से भागने के बाद मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. हालांकि, ग्लोबल मार्केट से भारतीय शेयर बाजार के लिए खराब संकेत मिल रहे थे, क्योंकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे और एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग को छोड़कर ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. Gift Nifty भी 50 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहा था. 

हालांकि, अनुमानों के विपरीस India Stock Market की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 81,273.75 के मुकाबले चढ़कर 81,319.11 पर ओपनिंग की, फिर मिनटों में ये 81,512.36 तक उछल गया. निफ्टी ने भी पिछले कारोबारी बंद 24,876.95 पर खुलने के बाद 24,936.45 का स्तर छुआ. हालांकि, कुछ देर के कारोबार के बाद शुरुआती तेजी धीमी पड़ती नजर आई, लेकिन दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में बने हुए थे.

1259 शेयरों ने तेजी के साथ की शुरुआत 
मार्केट में कारोबार शुरू होने पर करीब 1259 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ शुरुआत की, तो वहीं 951 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे जो गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. इसके अलावा शुरुआती कारोबार में 147 कंपनियों के स्टॉक्स की वैल्यू में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला यानी इनकी ओपनिंग फ्लैट रही. Reliance, NTPC, Bharti Airtel से लेकर Trent, Hero Moto तक के शेयर तेजी से साथ कारोबार करते दिखे. वहीं HCL, Axis Bank, Maruti Suzuki, Bajaj Finance और Tata Motors के शेयर टूटे.

मुकेश अंबानी की Reliance ने दिखाया दम
बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में सबसे तेज भागने वाले शेयरों में देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आगे रही. RIL Stock शुरुआती कारोबार में ही 2%  से ज्यादा उछलकर 1413.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इसके अलावा Bharti Airtel Share भी करीब 2% के आस-पास चढ़कर 1931.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. 

मिडकैप कैटेगरी में जिन कंपनियों के शेयरों ने अपना दम दिखाया, उनमें Ola Electric Share (6.43%), Petronet Share (1.85%) और MRF Stock (1.46%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में HLEGLAS Share 14.10%, VTL Share 8.47%, MCloud Share 8.15%, KIOCL Share 6.42% और Eveready Share 5.78% की उछाल लेकर कारोबार कर रहे थे. 

More From Author

मुख्यमंत्री के निर्णय से युवाओं में खासा उत्साह, आगामी वर्ष से पुलिस में भर्तियां करेगा पुलिस भर्ती बोर्ड

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस MLA आरिफ मसूद पर फर्जीवाड़े की FIR 3 दिन में दर्ज करने का निर्देश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.