डलनेस को अलविदा कहें: ये होममेड ओटमील स्क्रब देगा इंस्टेंट चमक!

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल से बेजान हुई त्वचा के लिए केमिकल फ्री ओटमील स्क्रब एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह डेड स्किन हटाकर, त्वचा को हाइड्रेट कर, तेल संतुलित कर और नेचुरल ग्लो देकर उसे साफ, मुलायम और चमकदार बनाता है। इसे घर पर आसानी से बनाया और इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद है।  

आज की भागदौड़ भरी लाइफ में धूल, प्रदूषण,स्ट्रेस और खराब खानपान का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देता है। स्किन डल, बेजान और खुरदुरी हो जाती है। ऐसे में नियमित स्क्रबिंग बेहद जरूरी हो जाती है जिससे डेड स्किन हट सके, पोर्स साफ रहें और आपकी स्किन दोबारा से ग्लोइंग दिखे।

मार्केट में मिलने वाले स्क्रब्स में मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए घरेलू और नेचुरल विकल्पों को अपनाना हमेशा से ही फायदेमंद होता है। ओटमील स्क्रब एक ऐसा ही नेचुरल स्क्रब है, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में-

ओटमील स्क्रब बनाने की सामग्री

    2 टेबलस्पून दरदरे पिसे हुए ओट्स
    1 टेबलस्पून दही (स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए)
    1 टेबलस्पून शहद (स्किन को हाइड्रेट करने के लिए)
    1 टीस्पून नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए)

बनाने और लगाने की विधि

    सबसे पहले ओट्स को दरदरा पीस लें। ध्यान रखें इसे बहुत बारीक न करें, जिससे स्क्रबिंग का असर बना रहे।
    अब इसमें दही, शहद और नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
    इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में 2-3 मिनट तक मसाज करें।
    अब इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें जिससे इसके पोषक तत्व स्किन में अच्छी तरह समा जाएं। गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें और साफ और सॉफ्ट टॉवेल से थपथपाकर सुखा लें।

ओटमील स्क्रब के फायदे

    नेचुरल एक्सफोलिएशन- ओट्स स्किन से डेड सेल्स और गंदगी हटाते हैं जिससे स्किन स्मूद और क्लीन बनती है।
    हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस- शहद और दही स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे वह रूखी नहीं लगती।
    ऑयल बैलेंसिंग- नींबू का रस एक्स्ट्रा ऑयल को है और मुंहासों से बचाता है।
    नेचुरल ग्लो- नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है और चेहरा फ्रेश दिखता है।

ओटमील स्क्रब एक आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है जिससे आप घर बैठे ही पार्लर जैसी शायनी और सॉफ्ट स्किन पा सकती हैं। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा। यह स्क्रब सभी स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद है और इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

 

More From Author

क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं करवा चौथ? शास्त्र की सलाह जानें

शांति और जंग के बीच संतुलन: गाजा पर बढ़ा तनाव, पड़ोसी देश ने समुद्र में तैनात किए युद्धपोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.