घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मिक्स सॉस पास्ता – सबसे आसान तरीका

सामग्री :

    1½ कप पास्ता
    4-5 कप पानी
    1 छोटा चम्मच नमक
    1 छोटा चम्मच तेल
    2 टमाटर
    1 छोटा प्याज
    4-5 लहसुन की कलियां
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच ऑरिगैनो
    1 छोटा चम्मच चीनी
    नमक स्वादानुसार
    1 बडा चम्मच तेल
    1 बडा चम्मच मक्खन
    1 बडा चम्मच मैदा
    1 कप दूध
    ¼ कप कद्दूकस किया हुआ चीज
    ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
    नमक स्वादानुसार
    ½ कप कटी हुई शिमला मिर्च (लाल, हरी, पीली)
    ½ कप कटा हुआ प्याज
    1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
    1 बडा चम्मच तेल

विधि :

    सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें नमक और तेल डालें।
    जब पानी उबलने लगे, तो इसमें पास्ता डालें और इसे हल्का कच्चा रहने तक पकाएं।
    इसके बाद पास्ता को छानकर ठंडे पानी से धो लें और एक तरफ रख दें।
    दूसरी तरह टमाटर, प्याज और लहसुन को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और टमाटर पेस्ट डालकर 4-5 मिनट पकाएं।
    इसके बाद इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरिगैनो, चीनी और नमक डालकर मिलाएं और सॉस गाढा होने तक पकाएं। जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो गैस से उतारकर एक तरफ रख दें।
    अब एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें मैदा डालकर भूनें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर चलाते हुए गाढा सॉस बना लें। ध्यान रखें कि इसमें गांठ न पड़े।
    इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, काली मिर्च और नमक डालकर मिलाएं।
    इसके बाद एक बड़ी कड़ाही में तेल गर्म करें और प्याज व शिमला मिर्च को हल्का सॉफ्ट होने तक भूनें।
    अब इसमें तैयार रेड सॉस और व्हाइट सॉस डालकर मिलाएं और उबले हुए पास्ता को सॉस में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
    इसे 2-3 मिनट तक पकाएं और ऊपर से चीज और चिली फ्लेक्स डालकर सर्व करें।

 

More From Author

वन विभाग में हड़कंप: 169 रेंजरों के ट्रांसफर, प्रदेश के कई जिलों में बदलाव

समय पर सहायता से मजबूत होगा किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.