वीवो 15 अप्रैल को लॉन्च करेगा Vivo T5 Pro 5G, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ होगा दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन

वीवो भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Vivo T5 Pro 5G होगा. कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा. कंपनी ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें बताया है कि 9020mAh की बैटरी वाला सबसे स्लिम हैंडसेट होगा.

टीजर के मुताबिक, यह हैंडसेट भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इस हैंडसेट की सेल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत इस पर इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जाएगा. आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और कीमत के बारे में जानते हैं.

ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कुछ फीचर्स को कंफर्म कर दिया है. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर एक पेज तैयार किया है, जिसमें फीचर्स को कंफर्म किया है.

Vivo T5 Pro 5G की थिकनेस
वीलो का यह हैंडसेट 8.2एमएम की थिकनेस के साथ आएगा. कंपनी ने दावा किया है कि 9020mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम हैंडसेट होगा.

दावा- 5 साल तक आराम से चलेगी बैटरी
वीवो ने दावा किया है कि 1200 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 परसेंट तक रहेगी. यह बैटरी 5 साल तक आसानी से यूज की जा सकेगी. इसमें 90W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा.

Vivo T5 Pro 5G का चिपसेट
वीवो के अपकमिंग हैंडसेट में अमेरिकी चिपसेट निर्माता क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 यूज किया जाएगा. इसके साथ 12GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी.

Vivo T5 Pro 5G बेंचमार्क स्कोर
मैन्युफैक्चरर के मुताबिक, इस डिवाइस को बेंचमार्क AnTuTu पर करीब 12 लाख का स्कोर मिला है. टेम्प्रेचर को मेंटेन रखने के लिए इसमें  7000mm² वेपर चैम्बर कूलिंग का यूज किया जाएगा.

Vivo T5 Pro 5G का डिस्प्ले
वीवो के अपकमिंग हैंडसेट में  1.5K AMOLED स्क्रीन दिया जाएगा, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह हैंडसेट वीवो के ओरिजनओएस 6 पर काम कर रहा है.  

Vivo T5 Pro 5G का कैमरा
टीजर इमेज में Vivo T5 Pro 5G का बैक पैनल दिखाया गया है, जिसकी वजह से इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है. इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा. कैमरा लेंस को वर्टिकली एलाइन किया है.

More From Author

रायपुर में गिग श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा एवं विधिक प्रावधानों पर संगोष्ठी का आयोजन

नकदी विवाद के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट जज ने छोड़ा पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.