नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता रोहित चंदेल गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

मुंबई 

 पंड्या स्टोर और सैराब जैसे टीवी शोज में काम कर चुके जाने-माने अभिनेता रोहित चंदेल (Rohit Chandel) को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।टीवी स्टार रोहित चंदेल को पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत हिरासत में लिया गया है। एक्टर पर 16 साल की लड़की को स्टॉक और हैरेस करने का आरोप है।

घर से अरेस्ट हुए अभिनेता
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर लड़की का पीछा करने और उन्हें जान-बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप है। अभिनेता को शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

एक्टर पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी एक्टर रोहित चंदेल पर 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक रोहत या उनकी टीम ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, पंत नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं। 

क्या है आरोप?

रिपोर्ट्स की मानें तो एक व्यक्ति ने एक्टर पर 16 साल की लड़की को स्टॉक करने को लेकर शिकायत दर्ज की। शिकायत में कहा गया कि एक्टर कथित तौर पर पर अपने पर्सनल नंबर और कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके नाबालिग लड़की को कॉल किया करते थे। इस हरकत से लड़की परेशान हो गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास रोका था। एक्टर पर लड़की का पीछा करने, उससे झगड़ा करने, उसे अपशब्द कहने और शारीरिक रूप से हमला करने का आरोप है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे।

एक्टर को 10 जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
एबीपी को मिली जानकारी के मुताबिक, चंदेल को शुक्रवार, 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से  उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक लड़की की शिकायत के अनुसार, एक्टर ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने नंबर और कई दूसरे फोन नंबरों से बार-बार कॉल करके परेशान किया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जुलाई को चंदेल ने कथित तौर पर लड़की को उसकी रेजिडेंशियल ब्लिडिंग के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गालियां दीं और  उसके साथ मारपीट की।  

आरोपी और पीड़ित लड़की एक दूसरे को जानते थे
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक  पुलिस ने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे. रिपोर्ट के मुताबिक मामले के बारे में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है। 

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने इस बारे में कहा, "शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।" फिलहाल, अभी तक अभिनेता की तरफ से इस मामले को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा गया है। 

 

More From Author

जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज की बड़ी परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

टॉम हॉलैंड ताज होटल के टाटा सुइट में ठहरे, किराया जानकर चौंकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.