भाला फेंक में आनंद सिंह का कमाल, भारत ने जीते तीन गोल्ड पदक

ओर्डोस
 भारत के भाला फेंक एथलीट आनंद सिंह और भारत की महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रविवार को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के अभियान का शानदार समापन किया।

भारत ने कुल 16 पदक अपने नाम किए जिनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। आनंद सिंह ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 80 मीटर क्लब में भी जगह बनाई। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 80.57 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

शिवम लोहकारे ने भी जीता पदक
प्रतियोगिता में भाग ले रहे दूसरे भारतीय शिवम लोहकारे ने 77.70 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक हासिल किया। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले में श्रावणी सचिन सांगले, संड्रामोल साबू, प्रवल्लिका नरिमाला और नोफिसा खातून की भारतीय चौकड़ी ने तीन मिनट 33.62 सेकंड का समय निकालकर हुए स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा में चीन ने 3:35.14 मिनट के साथ रजत पदक जबकि कजाखस्तान ने 3:37.65 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला चार गुणा 100 मीटर रिले में भारत ने 44.68 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता।

चीन ने 43.75 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि कजाखस्तान 50.90 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम में संजना, अक्षया सरवनन, सुधीक्षा वी और श्रेया राजेश शामिल थीं।

More From Author

चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग, खत्म हुआ सुनहरा सफर

उत्तर प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 181 PCS अधिकारियों समेत 363 अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.