एशिया कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा, 142 रन से जीत से लेकर थाईलैंड पर 94 रन की विजय तक

नई दिल्ली 
भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। यह ऐतिहासिक जीत एशिया कप टी20 के इतिहास में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीतों में से एक के रूप में दर्ज हो गई है। एशिया कप टी20 के मंच पर भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है और दोनों ने विरोधी टीमों के खिलाफ कई विशाल जीतें हासिल की हैं।

भारतीय महिला टीम बनाम मलेशिया (142 रनों से जीत)
3 जून 2018 को कुआलालंपुर में खेले गए एशिया कप टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई टीम को महज 27 रनों पर समेट दिया और 142 रनों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारतीय महिला टीम बनाम हांगकांग (142 रनों से जीत)
26 अक्टूबर 2012 को ग्वांगझू में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार खेल दिखाया। भारत ने 166 रन का लक्ष्य देने के बाद हांगकांग की टीम को सिर्फ 24 रनों पर ढेर कर दिया और 142 रनों से मैच अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम बनाम यूएई (104 रनों से जीत)
4 अक्टूबर 2022 को सिलहट में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 178 रन बनाए। 179 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 74 रन ही बना सकी, जिससे भारत ने 104 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

भारतीय पुरुष टीम बनाम अफगानिस्तान (101 रनों से जीत)
8 सितंबर 2022 को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली का शतक शामिल था। इसके जवाब में भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी (5 विकेट) के दम पर अफगानिस्तान को 111 रनों पर रोककर भारत ने 101 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।

भारतीय महिला टीम बनाम नेपाल (99 रनों से जीत)
2 दिसंबर 2016 को बैंकॉक में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। छोटे लक्ष्य के बावजूद भारतीय महिला गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 21 रनों पर समेटते हुए 99 रनों से एकतरफा जीत अपने नाम की।

More From Author

BJP की जयपुर टिकट लिस्ट में बड़ा ट्विस्ट, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल समेत कई दलबदलुओं पर दांव

बिजली निजीकरण के मुद्दे पर CM साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.