भोपाल के कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, भगवान राम के आदर्शों पर दिया संदेश

भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) के रावण दहन कार्यक्रम को किया संबोधित

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सभी को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का कार्य कर रहे हैं। दुनिया के 200 देश भारत को सम्मान की नजर से देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम आसीन हैं। आने वाले समय में मथुरा, वृंदावन में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयादशमी के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम कोलार हिन्दु उत्सव समिति, विक्रमादित्य महाविद्यालय और दैनिक भास्कर समाचार पत्र की ओर से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान राम, सीतामाता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने प्रधान आरक्षक ट्रेफिक जगदीश दांगी को साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, महामंत्री राहुल कोठारी, भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

More From Author

जयपुर में लिव-इन रिलेशनशिप का मामला, शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ रह रही महिला के साथ क्या हुआ?

रिलायंस और Jio IPO की चर्चा के बीच बाजार में उछाल, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.