क्या आपके चकला-बेलन से जुड़ा है भाग्य? जानें वास्तु शास्त्र की मान्यता

क्‍या आप जानते हैं कि चकला-बेलन भी आपको सुखी और धनवान बना सकता है ? जी हां ! वास्‍तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में चकला-बेलन का सही इस्तेमाल घर में बरकत को बढ़ाता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं चकले-बेलन के साथ ऐसी गलतियां भी कर बैठती हैं, जिससे घर में अशांति और धन हानि बढ़ने लगती है। चकला बेलन का सही इस्तेमाल और इसे लेकर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, तो आईए जानते हैं…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोटी बनाते समय जब चकले से आवाज आती है तो ये वास्तु दोष उत्पन्न करता है। मान्यता है चकले की आवाज घर में धन हानि का कारण बन सकती है। तो अगर आपके चकले से रोटी बनाते समय आवाज आए तो उसे जल्द ही बदल कर दूसरे नए चकले का उपयोग करें। इसके अलावा आप अपने चकले के नीचे कपड़ा या पेपर भी रख सकते हैं। इससे वास्तु दोष नहीं लगता।

वास्‍तु के मुताबि‍क रात में सोने से पहले चकला-बेलन अच्छी तरह से धोकर रखना चाहिए। अक्‍सर कुछ लोग एक या दो दिन छोड़कर इसे साफ करते हैं। ध्‍यान रखें, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपके परिवार के लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ता है और अधिक से अधिक धन बिमारियों पर खर्च होता है। साथ ही साथ ये घर में वास्तुदोष भी पैदा करता है।

बताते चलें, कई घरों में महिलाएं ऐसा चकला इस्तेमाल करती हैं, जिसके पैर टूट चुके होते हैं या फिर दो ही पैर होते हैं। बता दें, ऐसे चकले का प्रयोग आपको मंहगा पड़ सकता है। अगर आपके घर में ऐसा चकला है तो जल्द ही इसे बदले लें।

वास्तु शास्त्र की मानें तो चकला-बेलन कभी भी चकले को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए अन्‍यथा यह घर में वास्‍तु दोष बढ़ाता है। इसके अलावा कभी भी इसे बर्तनों के बीच में या फिर आटे-चावल रखने वाले डिब्‍बों या ड्रमों के ऊपर भी नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होती है। साथ ही परिवार में मतभेद भी बढ़ते हैं। वहीं कुछ लोग रोटी बनाने के बाद इसे अनाज या आटे के डब्बे के ऊपर रख देते हैं। बता दें, चकला-बेलन आटे के डिब्बे पर रखना जीवन में दरिद्रता का कारण बन सकता है। ऐसे में ये गलती भूलकर भी न करें।

शायद ही कोई जानता होगा कि चकला-बेलन को खरीदते समय भी शुभ मुहूर्त देखा जाता है। जी हां, चकला बेलन खरीदने के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। तो वहीं मंगलवार और शनिवार के दिन चकला-बेलन नहीं खरीदना चाहिए।

 

More From Author

राहुल गांधी का गुजरात दौरा: सहकारी क्षेत्र के प्रतिनिधियों संग बैठक आज

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ‘स्प्री’ योजना को दी हरी झंडी, पंजीकरण को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.