दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के लिए अधिकारियों की हुई तैनाती

विभागीय समन्वय से दीपोत्सव के आयोजन को व्यवस्थित बनाने की तैयारी

अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने और व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 8 नवंबर तक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। रामनगरी में प्रमुख आयोजन स्थलों से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, नया घाट, श्रीराम जन्मभूमि परिसर तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। रामकथा पार्क, राम की पैड़ी और सरयू आरती स्थल सहित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहकर कार्यक्रमों के संचालन में आवश्यक सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार अपर जिलाधिकारी कौशल कुमार को अयोध्या एयरपोर्ट पर विशिष्ट महानुभावों के आगमन और प्रस्थान की व्यवस्थाओं के साथ शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर नगर आयुक्त भारत और डिप्टी कलेक्टर गजेंद्र सिंह एयरपोर्ट से नया घाट होते हुए श्रीराम जन्मभूमि और आसपास के मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमेठी सात्विक श्रीवास्तव माननीय उप राष्ट्रपति के फ्लीट और संपूर्ण कार्यक्रम में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

इसी क्रम में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के ओएसडी आशुतोष द्विवेदी रामकथा पार्क, राम की पैड़ी आदि स्थलों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कलाकारों की लाइनअप की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। वह ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाएंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे आयोजन के संचालन में बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करें और किसी भी प्रशासनिक आवश्यकता के लिए संबंधित अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के साथ श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य दीपोत्सव के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना और अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को और भव्य स्वरूप प्रदान करना है।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

More From Author

करम परब हमारी गौरवशाली विरासत का जीवंत उत्सव: विष्णु देव साय

इस बार सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.