अनाया बांगर की दास्तां: जेंडर बदलने के बाद अब बिना शादी मां बनने का सपना

मुंबई 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुईं हैं। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से वो लगातार अपनी हर अपडेट फैंस से शेयर करती हैं। लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने दोस्त के साथ हैं और कुछ दिलचस्प सवालों का हां और ना में जवाब दे रही हैं। 
 
वीडियो में सबसे दिलचस्प मोमेंट तब आया जब सवाल था कि क्या आप शादी के बाद बच्चा चाहेंगी या सिर्फ शादी करेंगी और बच्चे नहीं? अनाया ने बिना एक सेकेंड लगाए अपने दिल की बात बयां कर दी। 
 
पिछले साल लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर बिना शादी किए बच्चे की इच्छा रखती हैं। इसके अलावा ये भी सवाल था कि क्या आप अपने से छोटे उम्र के लड़के को डेट करेंगी? इसपर भी अनाया ने हां में जवाब दिया। जब ये सवाल आया कि क्या अपने पार्टनर का फोन चेक करेंगी तो अनाया बांगर ने समझाते हुए कहा कि ऐसा होना तो नहीं चाहिए, लेकिन आज के जमाने में ऐसा करना बहुत जरूरी है। 

संजय बांगर की बेटी अनाया ने 2024 में जेंडर चेंज कराने का बड़ा फैसला लिया था। वो 'आर्यन' से 'अनाया' बन गईं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा है।
 

More From Author

बहुत आसान अंडा करी रेसिपी: टेस्टी स्वाद जो कहेगा वाह!

एशिया कप 2025 का आगाज़: टीम इंडिया के युवा और अनुभवी खिलाड़ी तैयार, सबसे बड़ा रोमांच IND vs PAK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.